फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रामभक्तों ने घर-घर जाकर एकत्रित किया एक मुट्ठी अनाज

Sun, 14 Jan 2024 01:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर घर-घर जाकर एक मुट्ठी अनाज एकत्रित करने का कार्य निरंतर जारी है। कार्यक्रम संयोजक अखिल भारतीय परशुराम वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा नेता वैद्य किशन वशिष्ठ की अध्यक्षता में चल रहे इस अभियान में राम भक्तों को एक मुट्ठी अनाज देकर लोग अपने आप को धन्य मान रहे हैं। किशन वशिष्ठ ने राम भक्तों से घर-घर जाकर 16 जनवरी मंगलवार संगीतमय सुंदरकांड का भी निमंत्रण दे रहे हैं। वशिष्ठ ने बताया कि वैसे तो नारनौल सदैव से ही धार्मिक नगरी है परंतु इस बार हो रहे भगवान श्रीराम के समस्त कार्यक्रम अद्भुत एवं अलौकिक हैं। इस अभियान में अशोक सैनी, रतन लाल सैनी, शुभम, विजय सोनी व हर्षित सोनी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें