फोटो संख्या:79- पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा--संवाद
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ सीट से पांच बार विधायक एवं मंत्री रहे प्रो. रामबिलास शर्मा के पास कुल 4.36 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। उने छह बैंक खातों में कुल 31 लाख रुपये जमा हैं। वहीं, 2.85 लाख रुपये के आभूषण भी हैं। हलफनामे के मुताबिक, 2023-24 वित्तीय वर्ष में कुल 23.29 लाख रुपये आय दर्शाई है। 2023-24 में आयकर के रूप में प्रो. शर्मा ने 23.29 लाख रुपये टैक्स भरा है। पिछले चार साल में आयकर के रूप में सात लाख रुपये की वृद्धि भी हुई है। वर्ष 2020 में 16.49 लाख रुपये, 2021 में 30.1, 2022 में 15.55, 2023 में 22.43 तथा वर्ष 2024 में 23.29 लाख रुपये आयकर के रूप में जमा कराए हैं।