फोटो नंबर- 04गांव बलाहा खुर्द में जागरूकता रैली निकालते आशा व आंगनबाडी कार्यकर्ता और विद्यार्
नारनौल। गांव बलाहा खुर्द में सोमवार को लिंगानुपात में सुधार के लिए जागरूकता अभियान रैली निकाली गई। इसकी अध्यक्षता सरपंच आशा देवी ने की। कार्यक्रम के दौरान लिंगानुपात में सुधार के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया गया। कन्या भ्रूण हत्या को रोकने और कन्या भ्रूण हत्या करवाने वाले पर कानूनी कार्रवाई के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवीन कुमार, सरला देवी, दिनेश कुमार, राजेश बाई, हेमंत कुमार, सरोज देवी व विनीता कुमारी सहित पंच, आंगनबाड़ी वर्कर्स और आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।