महेंद्रगढ़। राजपूत धर्मशाला महेंद्रगढ़ में रविवार को समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 9 जून को महाराणा प्रताप जयंती मनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। विनोद पाली ने बताया कि जयंती हिंदू कैलेंडर के हिसाब से ज्येष्ठ मास की तृतीया यानी 9 जून को मनानी निर्धारित हुई। उन्होंने बताया कि जयंती को भव्य रूप देने व तैयारियों के लिए क्षेत्र के जिम्मेवार लोगो की अहम बैठक जल्द ही की जाएगी। जयंती को लेकर अतिथि, कहां से कहां तक निकालने सहित मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस जयंती में क्षेत्र के राजपूत समाज के 64 गांव व समाज के लोगों की भागीदारी रहेगी। इस मौके पर महाराणा प्रताप चौक महेंद्रगढ़ एवं राजपूत धर्मशाला के विषय पर चर्चा की गई। इस मौके पर सोनू सिंह राजपूत, विनोद पाली, जोगिंद्र, विष्णु पाली, रणधीर सिंह, दिनेश सहित राजपूत समाज के लोग उपस्थित रहे।