फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव गांधी ने संचार क्रांति को दी नई दिशा : धर्मपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा विज्ञान मंच कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि देने से हुई। जिला संयोजक धर्मपाल शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी 40 वर्ष की उम्र में देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने। उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण तथा संचार और कंप्यूटर क्रांति को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। उन्होंने दून स्कूल सहित विदेश में शिक्षा प्राप्त की और बाद में इंडियन एयरलाइंस में पायलट के रूप में कार्य किया। 1980 में भाई संजय गांधी के निधन के बाद वे राजनीति में आए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें