कनीना। घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से बुचावास स्थित एक पेट्रोल पंप के पास मंगलवार सुबह एक बाइक ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक राजस्थान के चिड़ावा निवासी श्याम सुंदर (38) घायल हो गए। वह रेवाड़ी के गांव कारौली से बाइक पर सवार होकर अपने गांव चिड़ावा लौट रहे थे। हादसे में श्याम सुंदर के पैर में गंभीर चोट आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय क्षेत्र में कोहरा काफी अधिक था। संवाद