फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ताजपुर में कल होगी राजा राव तुलाराम हाफ मैराथन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। ताजपुर में 27 सितंबर को राजा राव तुलाराम अटेली हाफ मैराथन का आयोजन होगा। इसका उद्देश्य शहीदों को नमन करने के साथ युवाओं को खेल और फिटनेस के प्रति जागरूक करना है। डीएमएस ग्रुप के प्रायोजक अजय यादव ने बताया कि 5 और 10 किलोमीटर की प्रतिस्पर्धी व गैर-प्रतिस्पर्धी दौड़ होगी। 10 किमी में प्रथम पुरस्कार 21 हजार, द्वितीय 11 हजार और तृतीय 7100 रुपये है। 5 किमी में प्रथम 11 हजार, द्वितीय 7100 और तृतीय 5100 रुपये मिलेंगे। सभी धावकों को मेडल दिए जाएंगे। शहीद परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। विभिन्न राज्यों से धावक, खेल राजदूत, जनप्रतिनिधि और विद्यार्थी शामिल होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें