फोटो 19ग्रामीणों को स्व गणना के बारे में जागृत करते हुए प्रवक्ता धर्म सिंह।स्रोत:प्रवक्ता
नारनौल। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी धर्म सिंह ने रविवार को डिजिटल स्व-गणना को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि देश की आठवीं जनगणना में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। हरियाणा में 1 से 30 मई तक आवास गणना का पहला चरण शुरू होगा, जिसमें लोग स्वयं ऑनलाइन जानकारी दर्ज कर सकेंगे। उन्होंने प्रक्रिया समझाते हुए बताया कि पोर्टल पर पंजीकरण, ओटीपी लॉगिन, घर की पहचान और 33 प्रश्नों के उत्तर भरने होते हैं। अंत में 16 अंकों की एसईआईडी मिलती है। संवाद