महेंद्रगढ़। थाना शहर महेंद्रगढ़ की पुलिस ने आमजन को साइबर ठगी के प्रति सतर्क करने के उद्देश्य से शहर के सार्वजनिक स्थानों पार्कों और खेल मैदानों में विशेष साइबर क्राइम जागरूकता अभियान चलाया। एसआई राजबाला व पुलिस टीम ने मौजूद आम नागरिकों और विशेषकर युवाओं से सीधा संवाद किया और उन्हें ऑनलाइन ठगी के तरीकों जैसे फर्जी फोन कॉल, डिजिटल अरेस्ट और टेलीग्राम टास्क फ्रॉड के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया और उनसे बचाव के उपाय बताए। संवाद