फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जल संरक्षण व जल गुणवत्ता विषय पर किया जागरूक

Sun, 15 Sep 2024 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटाे- 25कार्यक्रम में जल संरक्षण एवं जल गुणवत्ता विषय पर जानकारी देते हुए धर्मेंद्र।स्त्रो
विज्ञापन
मंडी अटेली। राजकीय माध्यमिक विद्यालय दुबलाना में शनिवार को संस्कृत अध्यापक हरपाल की अध्यक्षता में जल संरक्षण एवं जल गुणवत्ता विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन

खंड सीहमा के खंड संसाधन संयोजक धर्मेंद्र ने जल संरक्षण के महत्व एवं जल गुणवत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को जल की बर्बादी को रोकने एवं जल गुणवत्ता को बनाए रखने के प्रति जागरूक होना बहुत जरूरी है। दूषित जल के कारण बहुत से बच्चे बीमार हो जाते हैं। जिसके कारण उनकी शिक्षा बाधित होती है। इसके साथ ही दूषित जल से होने वाली डायरिया बीमारी के लक्षणों एवं रोकथाम के उपाय के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमें पानी को उबालकर एवं ठंडा करके पीना चाहिए। जल संरक्षण विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में पायल प्रथम एवं रानी द्वितीय स्थान पर रही। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में चिराग प्रथम एवं रोहित द्वितीय स्थान पर रहा। सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर शिक्षक ईश्वर, अनिल, रमेश पीटीआई व संजय देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें