फोटो 2 नरवाना। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए छात्रा। स्रोत संस्थान।
नरवाना। सनातन धर्म महिला महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। ट्रैफिक इंटरप्रिटेशन सेल की ओर से पंपलेट वितरित कर लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने और सावधानी से वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया। प्राचार्या डॉ. अंजना लोहान ने छात्राओं को ट्रैफिक सिग्नल, जेब्रा क्रॉसिंग, गति सीमा और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने के नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। सेल एवं सेवा संकल्प अभियान की प्रभारी डॉ. शालू सचदेवा ने कहा कि जागरूकता और अनुशासन से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। संवाद