नारनौल। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत महिला थाना की पुलिस टीम ने गांव खटोटी कलां में लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया।
महिला थाना प्रबंधक निरीक्षक मंजूषा ने लोगों को मादक पदार्थों से होने वाले दुष्परिणामों और बचने के तरीके बताए। इस दौरान युवाओं व ग्रामीणों को बताया कि पुलिस का प्रयास है कि नशामुक्त अभियान से अधिक से अधिक लोग जुडें। अपील की गई कि नशे का व्यापार करने वालों की सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। संवाद