फोटो 11 मुख्य वक्ता को सम्मानित करते क्लब सदस्य। आयोजक
नारनौल। रोटरी क्लब नारनौल सिटी एवं बेलाज के संयुक्त तत्वावधान में एक नर्सिंग होम में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष रूप से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें एक स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। भारत निर्माण युवा दल से मुख्य वक्ता अभिमन्यु सिंह यादव ने उपस्थित लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। संवाद