फोटो संख्या:63- बुचौली आंगनबाड़ी केंद्र में महिलाओं की स्वास्थ्य की जानकारी देते स्वास्थ्य विभ
महेंद्रगढ़। गांव बुचौली के तीनों आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीएचओ पूनम रैबारी, स्वास्थ्य कर्मी मुकेश चौहान व सोनू ने महिलाओं को टीकाकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, गर्भवती महिलाओं की जांच और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं की जानकारी दी। आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी के लाभ भी बताए गए। समाजसेवी कमल ने नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान बताते हुए इससे दूर रहने का आह्वान किया। सरपंच अलका यादव, आशा कार्यकर्ता तारामणी, आंगनबाड़ी सहायिका शारदा समेत महिलाएं व ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद