फोटो 04 युवाओं को शपथ दिलाती शोभा रानी। संस्थ
- फोटो : अमर उजाला
नारनौल। जिला रेडक्राॅस कार्यालय में सोमवार को टीबी के प्रति युवाओं को जागरूक किया गया। साथ ही देश को टीबी मुक्त करने की शपथ दिलाई। कोऑर्डिनेटर शोभा रानी ने बताया कि फस्ट एड करने वालेे बच्चों को टीबी के लक्षण और बचाव कैसे करें इसकी जानकारी दी। अगर किसी महिला पुरुष में टीबी के लक्षण दिखाई दे तो तुरंत नागरिक अस्पताल में जांच करवाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि भारत को जल्द से जल्द टीबी मुक्त बनाया जाए। इस कार्यक्रम में अजीत कुमार और विशाल उपस्थित रहे। संवाद