बस स्टैंड पर बारिश के पानी की निकासी को लेकर होद तैयार करते मजदूर।
महेद्रगढ़। महेंद्रगढ़ के बस स्टैंड पर अब बारिश का पानी जमा नहीं होगा। रोडवेज महाप्रबंधक नवीन शर्मा के आदेश के बाद जिम्मेदारों ने पानी निकासी के लिए प्रयास शुरू कर दिए है। बस स्टैंड इंचार्ज वेदप्रकाश ने बताया कि बारिश के समय महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर पानी जमा हो जाता था जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी होती थी। बस स्टैंड पर बस आती थी तब पानी के छींटे यात्रियों के कपड़ों को खराब करने के साथ-साथ लोगों की परेशानियां बढ़ा रहे थे। महाप्रबंधक नवीन शर्मा ने आदेश के आदेश थे कि बारिश के दिन शुरू होने से पूर्व पानी निकासी के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएं। इसके उपरांत महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर पानी की निकासी के लिए हौद का निर्माण किया जा रहा है। हौद के नजदीक तीन एचपी की मोटर लगाई जाएगी। हौद से लेकर सीवर लाइन तक पाइप डाला जाएगा। बारिश का पानी होद के माध्यम से सीवर में पहुंचाया जाएगा। इससे यात्रियों व बस चालकों ने राहत की सांस ली है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष बारिश के दिनों में यात्रियों व बस चालकों को होती थी परेशानी होती थी। होद के बनने से अब बस स्टैंड पर बारिश के पानी का ठहराव नहीं होंगा।