फोटो संख्या:51- सतनाली के आरयूबी में भरे पानी से निकलती कार
- फोटो : Narnol
लगातार बारिश से गर्मी से लोगों को निजात भले मिल गई लेकिन जगह जगह जलभराव लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। कस्बे के दादरी टी-प्वाइंट पर सड़क ने तालाब का रूप ले लिया। रेलवे लाइन के नीचे बने अंडरपास भी बरसाती पानी से लबालब हो गए। जिससे छोटे, दुपहिया वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकतर दुपहिया वाहन रेलवे लाइन के ऊपर से निकलते नजर आए। मुख्य बाजार की यह सड़क काफी दिन से जर्जर हालत में है । सड़कों में गड्ढे बने हुए हैं।जिससे आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा दादरी टी प्वाइंट महाराणा प्रताप चौक पर बरसात के पानी ने तालाब का रूप ले लिया है। बीते दिनों की तर्ज पर रविवार को भी सुबह से रह-रहकर बरसात का दौर लगातार जारी रहा जिससे मौसम खुशनुमा बन गया है।