फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने महेंद्रगढ़ स्टेशन से गुजरने वाली 11 ट्रेनों में अनारक्षित टिकट की सुविधा शुरू, अब काउंटर से टिकट लेकर कर सकेंगे सफर

विज्ञापन
महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन खड़ी ट्रेन। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने शुक्रवार से महेंद्रगढ़-दिल्ली रेलवे लाइन पर चलने वाली 11 यात्री गाड़ियों में अनारक्षित टिकट पर यात्रा करने की सुविधा दे ही है। जबकि दिल्ली से महेंद्रगढ़ आने वाली गाड़ियों में अभी यह सुविधा नहीं दी गई है। दिल्ली जाने वाले यात्री अब महेंद्रगढ़ स्टेशन पर काउंटर से साधारण टिकट लेकर यात्री गाड़ियों की अनारक्षित बोगियों में यात्रा कर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले गाड़ी संख्या 14727-28 श्रीगंगानगर वाया महेंद्रगढ़-तिलक ब्रिज दिल्ली, गाड़ी संख्या 12371-72 हावड़ा-बीकानेर सुपरफास्ट में यह सुविधा नहीं थी। महेंद्रगढ़ स्टेशन से गुजरने वाली इन दोनों मुख्य गाड़ियों में अनारक्षित सुविधा नहीं होने के कारण यात्रियों में जयपुर जोन के प्रति रोष पाया जा रहा था।
विज्ञापन

दैनिक रेलयात्री महासंघ ने उठाई थी मांग
दैनिक रेलयात्री महासंघ के अध्यक्ष रामनिवास पाटोदा ने बताया कि महेंद्रगढ़ स्टेशन से आवागमन करने वाली 22 गाड़ियों में अनारक्षित टिकट सुविधा की मांग को लेकर रेलमंत्री व जयपुर जोन के उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर मांग उठाई थी, लेकिन रेलवे द्वारा महेंद्रगढ़ स्टेशन से दिल्ली तक जाने वाली 11 गाड़ियों में ही अनारक्षित टिकट पर यात्रा करने की सुविधा शुरू की गई है। दिल्ली वापस महेंद्रगढ़ स्टेशन होकर गुजरने वाली 11 गाड़ियों में अभी भी यह सुविधा शुरू नहीं की गई है जिससे यात्रियों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें