फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 21 साल की उम्र में राहुल बने नौसेना के अफसर

विज्ञापन
फोटो 21 राहुल लांबा
विज्ञापन
मंडी अटेली। गढ़ी रूथल निवासी 21 वर्षीय राहुल लांबा का भारतीय नौसेना में ऑफिसर पद के लिए चयन हुआ है। उपलब्धि की सूचना मिलते ही परिवार और गांव में खुशी का माहौल बन गया। रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर राहुल को बधाई दी। राहुल जनवरी में आईएनएस शिवाजी में करीब दो वर्ष के प्रशिक्षण के लिए जाएंगे। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद वे भारतीय नौसेना में पेटी ऑफिसर के रूप में सेवाएं देंगे। सूबेदार हेमराज, पूर्व सरपंच एडवोकेट सुरेश लांबा और हवलदार सोमराज सहित ग्रामीणों ने राहुल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें