फोटो 3 मोहल्ला बांस में प्रभात फेरी निकालते संगठन।स्रोत प्रवक्ता
नारनौल। सामाजिक और धार्मिक संस्था राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन ने रविवार को प्रभात फेरी मोहल्ला बांस में निकाली।
शुभारंभ थाना के सामने ठाकुर जी की आरती से हुआ। इस अवसर पर अजय यादव पुत्र मुरलीधर यादव ने यजमान के रूप में सभी श्रद्धालुओं को चंदन तिलक लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। श्रद्धालु ढोल नगाड़ों की थाप पर राधे-राधे के जयकारे लगाते हुए नाचते-गाते रहे। प्रभात फेरी यजमान के निवास स्थान से प्रारंभ होकर पूरे मोहल्ला बांस की परिक्रमा करते हुए पुनः वहीं संपन्न हुई। संवाद