फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्रभात फेरी में राधा नाम का किया स्मरण

Sun, 01 Sep 2024 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-02प्रभात फेरी निकालते धार्मिक संस्था के सदस्य।
विज्ञापन
नारनौल। धार्मिक संस्था राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन द्वारा रविवार को मोहल्ला नई सराय स्थित सती माता मंदिर के पास से प्रभात फेरी निकाली गई।
विज्ञापन

प्रभात फेरी के मुख्य यजमान संदीप सिंह रहे जिनसे ठाकुर जी का पूजन करवा कर सभी को चंदन तिलक लगाया गया। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष व बच्चों ने ढोल नगाड़ों के थाप पर राधा नाम का स्मरण किया। प्रभात फेरी यजमान के निवास स्थान से निकलकर सैन चौक, शीतला माता चौक, प्राचीन हनुमान मंदिर, महावीर मार्ग व रविदास मार्ग से होते हुए वापस यजमान के निवास स्थान पर जाकर संपन्न हुई। प्रभात फेरी के परिक्रमा मार्ग में लोगों ने अपने घरों से निकल कर प्रभात फेरी का स्वागत किया व पुष्प वर्षा कर ठाकुरजी की आरती की। सुबह राधा-कृष्ण के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। प्रभात फेरी यजमान के निवास पर पहुंचने के बाद वहां सभी ने ठाकुरजी की आरती की और इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें