फोटो नंबर-03मोहल्ला सलामपुरा में प्रभात फेरी निकालते संस्था के सदस्य। स्रोत-संस्था
नारनौल। शहर की धार्मिक संस्था राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन ने रविवार को भूप कॉलोनी सलामपुरा से प्रभात फेरी निकाली। यजमान महेश सैनी उर्फ बिल्लू सैनी को परिवार सहित ठाकुर जी का पूजन करवाया। इसके बाद बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं, युवा एवं धर्म प्रेमियों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते राधे-राधे नाम का संकीर्तन किया। प्रभात फेरी के समापन पर श्रद्धालुओं ने पहलगाम में पर्यटकों की हत्या पर दुख जताया और श्रद्धांजलि अर्पित की। संवाद