फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्रभात फेरी में गूंजे राधा रानी के जयकारे

Mon, 29 Jul 2024 05:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन

नारनौल में प्रभात फेरी संगठन द्वारा मोहल्ला शिवाजी नगर में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी के मुख्य यजमान महेंद्रपाल गुप्ता व संदीप गुप्ता को परिवार सहित ठाकुर का पूजन करवाया गया। प्रभात फेरी संगठन के संस्थापक घनश्याम गर्ग के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रभात फेरी संगठन के संरक्षक चेतन जिंदल ने सभी को अपने साथ श्रीकृष्ण गोबिंद हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेवाय एवं राधे नाम संकीर्तन का जाप करवाया। प्रभात फेरी यजमान के निवास शिवाजी नगर से शुरू होकर मोहल्ला चांदुवाड़ा, पुल बाजार, पुरानी कचहरी मार्ग से होते हुए वापस यजमान के निवास पर जाकर संपन्न हुई। प्रभात फेरी के दौरान राधे रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। वहीं अनेक स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया। अंत में आरती के बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया। प्रभात फेरी में प्रमुख रूप से राकेश शर्मा, हेमंत अग्रवाल, योगेश बंसल, बल्लू दीवान, मनोज गोयल, सीताराम चौबे, पवन कुमार गुप्ता, जोगिंदर अग्रवाल, सुभाष गर्ग, हर्ष गर्ग, संदीप गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें