फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्रभातफेरी में गूंजे राधा रानी के जयकारे

Sun, 26 Oct 2025 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-05प्रभात फेरी के दौरान भजनों पर झूमती महिलाएं। स्रोत-संस्था
विज्ञापन
नारनौल। प्रभातफेरी संगठन ने श्री राधा नाम प्रभातफेरी का आयोजन रविवार सुबह ईश्वर कॉलोनी से किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पं. सतीश शर्मा व शुभम शर्मा ने मुख्य यजमान मीनाक्षी देवी, राजकुमार शर्मा से ठाकुर जी व निशान पूजन कराकर किया। सभी ने मिलकर गीता पाठ किया। महिला संगठन की वरिष्ठ सदस्य सुमित्रा सैनी ने बरसाने में राधे-राधे भजन के साथ प्रभात फेरी का आरंभ किया। भक्तजन राधे-राधे नाम संकीर्तन करते हुए ईश्वर कॉलोनी से विभिन्न मार्गों से होकर पुनः आरंभ स्थल पर पहुंचे। यात्रा के दौरान पुष्प वर्षा, आरती और प्रसाद वितरण से वातावरण भक्तिमय हो उठा। ढोल-नगाड़ों की थाप पर महिलाएं, पुरुष और बच्चे झूमते नजर आए। संगठन के संचालक घनश्याम गर्ग ने बताया कि 4 जनवरी 2026 को वृंदावन-बरसाना परिक्रमा का आयोजन होगा, जिसकी बुकिंग एक नवंबर से शुरू होगी। अंत में ठाकुर जी की आरती के बाद माखन-मिश्री का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें