फोटो नंबर-04नारनौल की शिव कालोनी में प्रभात फेरी निकालते धार्मिक संस्था के सदस्य। स्रोत-संस्
नारनौल। राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन ने शहर के महेंद्रगढ़ रोड स्थित शिव काॅलोनी में प्रभात फेरी निकाली। ढोल-मंजीरे, नगाड़ों की थाप पर भक्त राधे-राधे का जाप करते रहे। राध-रानी के जयकारे लगाए। महिलाओं ने नृत्य कर ठाकुर जी को रिझाया और भक्तों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया। रथ पर सजे ठाकुर जी के दर्शन से भक्तों ने स्वयं को धन्य अनुभव किया। अंत में सनातन धर्म के जयकारों के साथ प्रसाद वितरण किया गया। संवाद