फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्रभात फेरी में गूंजे राधा रानी के जयकारे

Mon, 03 Mar 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 04प्रभात फेरी के दौरान भजनों पर झूमती महिलाएं। स्रोत-संस्था
विज्ञापन
नारनौल। राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन ने रविवार को मोहल्ला शिवाजी नगर से प्रभात फेरी निकाली। मुख्य यजमान हितेश वर्मा एचपीएस स्कूल रहे। परिवार सहित ठाकुर जी का पूजन करवाया गया। प्रभात फेरी यजमान के निवास स्थान से प्रारंभ होकर शिवाजी नगर में परिक्रमा करते हुए वापस यजमान के निवास पर संपन्न हुई। राधा रानी के जयकारों व भजनों से सुबह-सुबह शहर का वातावरण भक्तिमय बना रहा। प्रभात फेरी का परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह पर लोगों ने प्रभात फेरी का स्वागत किया। अंत में आरती करके प्रसाद वितरित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें