फोटो नंबर-06प्रभात फेरी के दौरान भजनों पर झूमती महिलाएं। स्रोत-संस्था
नारनौल। चैत्र नवरात्र पर प्रभात फेरी संगठन की ओर से रविवार को मोहल्ला पीरआगा से प्रभातफेरी निकाली गई। इसका शुभारंभ यजमान राजेश कुमार सैनी ने परिवार के साथ ज्योत प्रज्वलित कर किया। यात्रा पीरआगा से शुरू होकर गुरुनानकपुरा, बावड़ीपुर, सलामपुरा होते हुए पुनः यजमान के निवास पर संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर राधे-राधे का संकीर्तन किया। चारों ओर पुष्प व इत्र वर्षा से वातावरण भक्तिमय हो गया।