फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्रभात फेरी के दौरान मोहल्ला सलामपुरा में गूंजे राधा रानी के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। धार्मिक एवं सामाजिक संस्था प्रभात फेरी संगठन द्वारा रविवार सुबह मोहल्ला सलामपुरा में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी के मुख्य यजमान आत्म देव सैनी व राहुल सैनी रहे, जिनको सर्वप्रथम परिवार सहित ठाकुर का पूजन करवाया गया। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं को चंदन का तिलक लगाकर प्रभात फेरी का शुभारंभ किया गया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे बच्चे, बूढ़े, पुरुष, महिलाएं, नौजवान धर्म प्रेमी लोगों ने ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते, गाते, बजाते राधे नाम का जाप किया। प्रभात फेरी यजमान के निवास स्थान आर्य चौक से प्रारंभ होकर मोहल्ला सलामपुरा, बावडीपुर, पीरआगा व गुरुनानकपुरा मंदिर में परिक्रमा करके प्रारंभ स्थल पर समाप्त हुई। प्रभात फेरी का लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्ष कर स्वागत किया। अंत में ठाकुरजी की आरती कर सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें