फोटो नंबर-11प्रभात फेरी निकालते संस्था के सदस्य। स्रोत: संस्था
नारनौल। श्री राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन की ओर से रविवार को मोहल्ला बावड़ीपुर से भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ढोल-मृदंग और मंजीरों की धुन पर राधे-राधे का संकीर्तन किया। यजमान श्याम प्रेमी राजेश बत्रा व राकेश बत्रा ने परिवार सहित ठाकुर जी की आरती कर शुभारंभ किया। श्रद्धालुओं को पीले दुपट्टे पहनाए और चंदन तिलक लगाया गया। प्रभात फेरी चौधरियान, आजाद चौक, फूल वाली गली और देवस्थान मोहल्ले से गुजरी। जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत हुआ। महिलाओं और बच्चों ने भजनों पर नृत्य किया। अंत में प्रसाद वितरित किया गया। संवाद