फोटो संख्या:70- प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रतिभागिता करने वाले विद्यार्थी, शिक्षकों के साथ-
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के विधि विभाग द्वारा नए आपराधिक कानूनों पर केंद्रित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों और स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने नए आपराधिक कानूनों के बारे में कानूनी जागरूकता फैलाने के लिए आयोजन करने के लिए विधि विभाग की सराहना की।
विश्वविद्यालय में विधि विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रदीप सिंह ने बताया कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रतिभागी विद्यार्थियों के बीच तीखी बौद्धिक लड़ाई देखने को मिली। उन्होंने कहा कि यह प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हमारे विद्यार्थियों की क्षमता को दर्शाती है। प्रतियोगिता में 15 टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें प्रारंभिक और फाइनल दो राउंड शामिल थे। प्रारंभिक दौर की शीर्ष छह टीमों ने फाइनल में जगह बनाई, जहां उन्होंने शीर्ष तीन स्थानों के लिए प्रतिस्पर्धा की। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बी.वॉक. बायोमेडिल साइंस विभाग की टीम ने प्रथम, राजनीति विज्ञान विभाग की टीम ने द्वितीय तथाव कंप्यूटर विज्ञान विभाग की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया।