फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जैन मंदिरों में अभिषेक व शांतिधारा के लिए लगी कतार

Sat, 14 Sep 2024 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-01सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थित जैन समुदाय के लोग। स्त्रोत-स्वयं
विज्ञापन
नारनौल। दिगंबर जैन समाज के दशलक्षण पर्व कार्यक्रम को लेकर छठे दिन शुक्रवार को उत्तम संयम धर्म के साथ शुरू हुआ। शहर के तीनों जैन मंदिरों में सुबह से अभिषेक और शांतिधारा के दर्शन करने वालों की कतार लगी रही।
विज्ञापन

आचार्य 108 विज्ञान भूषण महाराज के सानिध्य में शांतिनाथ दिगबंर जैन मंदिर में अभिषेक व शांतिधारा करने का सौभाग्य संजय जैन को मिला। देर शाम भगवान की मंगल आरती व सांस्कृतिक कार्यक्रम भोपाल मध्यप्रदेश से आए हुए संगीतकार मुकेश जैन के द्वारा किया गया। जैन समाज के प्रवक्ता सुरेन्द्र जैन ने बताया कि प्राणी-रक्षण और इंद्रिय दमन करना संयम है। उन्होंने बताया कि इंद्रियां बाह्म पदार्थों का ज्ञान कराने का कारण है, इस कारण तो वे आत्मा के लिए लाभदायक हैं क्योंकि संसारी आत्मा इंद्रियों के बिना पदार्थों को जान नहीं सकता। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विजय जैन, राजेन्द्र जैन, नरेश जैन, महावीर जैन, कपिल जैन, राजीव जैन, सावित्री जैन, इंदिरा जैन, अजित जैन, रिंकू जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें