फोटो 2उपनिदेशक डॉ. नसीब सिंह को ज्ञापन सौंपते वेटरनरी सर्विसिस एसोसिएशन की जिला इकाई के सदस्य
नारनौल। वेटरनरी सर्विसिस एसोसिएशन की जिला इकाई ने पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. नसीब सिंह के साथ बैठक कर फील्ड में आ रही तकनीकी व प्रशासनिक समस्याओं को लेकर मांग पत्र सौंपा। जिला वित्त सचिव सौरभ राज के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में कोषाध्यक्ष सुशील कुमार, उप प्रधान यशपाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। बैठक में कर्मचारियों ने पशु टीकाकरण के दौरान आधार कार्ड को ओटीपी से लिंक करने और फोटो अपलोड की अनिवार्यता पर चिंता जताई। संवाद