फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण शोध जरूरी : टंकेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के यूजीसी-मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र की ओर से सोमवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत अनुसंधान एवं विकास विषय पर 42वें अभिमुखीकरण एवं संवेदीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। ऑनलाइन आयोजित कार्यक्रम में आठ राज्यों के 18 संस्थानों से 52 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शोध और नवाचार शैक्षणिक एवं राष्ट्रीय विकास के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने सामाजिक चुनौतियों के समाधान में अनुसंधान की भूमिका पर जोर दिया। प्रथम सत्र में डॉ. सुदीप कुमार और दूसरे सत्र में प्रो. संदीप बरवाल ने व्याख्यान दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें