फोटो नंबर-04कार्यक्रम कवियों को सम्मानित करते अतिथि राकेश मेहता एडवोकेट। स्रोत-संस्था
नारनौल। अध्यापिका पुष्पलता शर्मा को हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए विक्रमशिला हिंदी-विद्यापीठ, भागलपुर (बिहार) द्वारा विद्या-वाचस्पति मानद उपाधि प्रदान की गई है। विद्यापीठ के पूर्व कुलपति और वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रामनिवास मानव द्वारा अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक केंद्र मनुमुक्त भवन में वीरवार को उन्हें अंगवस्त्र, स्मृति-चिह्न और प्रमाण-पत्र भेंटकर इस उपाधि से नवाजा गया। मनुमुक्त मानव मेमोरियल ट्रस्ट की ट्रस्टी डॉ. कांता भारती, जिला गौड़ ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष राकेश मेहता, बनवारीलाल शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा और नीतेश शर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।