फोटो 1प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी साथ में अध्यापक गण।स्रोत डीआईपीआरओ
नारनौल। राजकीय विद्यालय बापड़ोली में स्लोगन और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। स्लोगन प्रतियोगिता में पुष्पा प्रथम, कार्तिक द्वितीय व अन्नपूर्णा तीसरे स्थान पर रही। पेंटिंग प्रतियोगिता में पुष्पा प्रथम, एकता द्वितीय व सुषमा तृतीय स्थान पर रहीं। नशा मुक्ति अभियान के नोडल अधिकारी अगेंद्र कुमार ने छात्रों को यातायात के नियमों, नशे से होने वाले दुष्प्रभाव व नशे से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्य अध्यापक अरविंद कुमार ने सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय से सुमन, डीपी राम अवतार, हिमानी, संगीता, प्रदीप आदि मौजूद थे। संवाद