नांगल चौधरी। प्रदेश सरकार ने ढाणी गुलरवाली निवासी पुष्कर सैनी को एनिमेट पर्सन सीएम विंडो का सदस्य नियुक्त किया है। सूचना मिलने पर युवाओं और आमजन में खुशी की लहर दौड़ गई है। पुष्कर की नियुक्ति से क्षेत्र के लोगों को उम्मीद जगी है कि उनकी समस्याएं अब और तेजी से सरकार तक पहुंच पाएंगी। समाधान भी शीघ्र होगा। पुष्कर सैनी ने पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव का आभार जताया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे। संवाद