फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: उठान की बजाय बदल दिया खरीद केंद्र, आज खरीद रहेगी बंद

Thu, 04 Apr 2024 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:76- अनाज मंडी महेंद्रगढ़ में लगी सरसों की ढ़ेरी व बारदाने में रखा सरसों--स्रोत--संव
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ की अनाज मंडी में सरसों का उठान नहीं होने के कारण जिम्मेदारों की ओर से बुधवार दोपहर बाद अचानक बस स्टैंड की कार्यशाला में सरसों की खरीद शुरू कर दी।
विज्ञापन

चार एकड़ में बनी मंडी सरसों से अंटी पड़ी है। दोपहर बाद जिम्मेदारों के इस निर्णय के बाद किसानों को मंडी से बस स्टैंड के बीच चक्कर लगाने पड़े। वहीं धीमी गति से चल रहे उठान के कारण मंडी में जगह का अभाव हो गया, जिसके बाद जिम्मेदारों ने आनन-फानन में बस स्टैंड की वर्कशॉप में सरसों खरीद का निर्णय लिया।
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने किया मंडियों का दौरा
अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं जिला महेंद्रगढ़ के नोडल अधिकारी वी राजा शेखर वुंडरू ने बुधवार को महेंद्रगढ़ अनाज मंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों के साथ बातचीत की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसीएस ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पिछले दिन जिन किसानों के टोकन काटे जा चुके हैं उन किसानों की फसल पहले खरीदी जाए।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में 31840 बैग पड़े हैं खुले आसमान तले
महेंद्रगढ़ की अनाज मंडी में गत एक अप्रैल से किसानों की आवक शुरू हुई थी। इस दौरान जिम्मेदारों ने कुल 26704 क्विंटल (53804 बैग) सरसों की खरीद की है। लेकिन उठान महज 10785 क्विंटल (21568 बैग) का ही हो पाया है। ऐसे में 31840 बैग सरसों खुले आसमान तले पड़ी है।
जगह के अभाव में दिनभर वाहन उपज को रौंदते रहे
महेंद्रगढ़ मंडी में जगह का अभाव होने के कारण किसानों ने गेटपास कटवाने के बाद जगह के अभाव में अपनी उपज बीच सड़कों पर ही डालनी पड़ी। दिनभर गुजरने वाले वाहनों सरसों की ढेरियों को रौंदते रहे। वाहनों के आवागम के कारण सरसों टायरों के नीचे आने से सड़क पर भी सरसों के तेल के निशान पड़ गए।
सतनाली मंडी में 28300 बैग में से हुआ 10 हजार बैग का उठान
सतनाली मंडी में अभी तक कुल 670 किसानों की 14150 क्विंटल (28300 बैग) सरसों की खरीद की गई है। लेकिन जिम्मेदारों की ओर से अभी तक कुल 10 हजार बैग का ही उठान किया गया है। जबकि 18300 बैग खुले आसमान तले पड़े हुए हैं।
किसान हित को ध्यान में रखते हुए वीरवार को महेंद्रगढ़ व सतनाली मंडियों में खरीद बंद रखने का निर्णय लिया है। इस दौरान सरसों का उठान किया जाएगा। इस दौरान गेटपास भी जारी नहीं किए जाएंगे। किसानों से अपील है कि मंडी में सरसों लेकर न आएं। महेंद्रगढ़ की मंडी में जगह का अभाव होने के कारण खरीद केंद्र को बदलकर बस स्टैंड की वर्कशॉप को किया गया है।
कोमिला, सचिव मार्केट कमेटी महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:76- अनाज मंडी महेंद्रगढ़ में लगी सरसों की ढ़ेरी व बारदाने में रखा सरसों--स्रोत--संव

फोटो संख्या:76- अनाज मंडी महेंद्रगढ़ में लगी सरसों की ढ़ेरी व बारदाने में रखा सरसों--स्रोत--संव

फोटो संख्या:76- अनाज मंडी महेंद्रगढ़ में लगी सरसों की ढ़ेरी व बारदाने में रखा सरसों--स्रोत--संव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें