सीहमा। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल हरियाणा प्रांत की कैथल में बैठक संपन्न हुई। इसमें महेंद्रगढ़ जिला बजरंग दल के संयोजक के रूप में पुनीत यादव की नियुक्ति की गई। इससे पहले पुनीत यादव बजरंग दल सह संयोजक व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक के रूप में कार्य कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि उनका परिवार संघ की पृष्ठभूमि से आता है। उन्होंने इस नियुक्ति पर सभी का आभार जताया है।