फाेटो संख्या:54- लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में लोगों की समस्या सुनती एसडीएम कनिका गोयल--स्रोत- एपी
महेंद्रगढ़। लघु सचिवालय परिसर स्थित एसडीएम कार्यालय में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम कनिका गोयल ने लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाली शिकायतों को लंबित न रखते हुए तत्परता से समाधान करवाकर समाधान प्रकोष्ठ पोर्टल पर रिपोर्ट अपडेट करना सुनिश्चित करें। शिविर में बिजली कनेक्शन, अवैध कब्जे, रास्तों की पैमाइश, राशन कार्ड, गलियों के निर्माण आदि से संबंधित समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान तहसीलदार अजय कुमार, बीडीपीओ मनोज कुमार, नगर पालिका सचिव गौरव कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद