फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खिलाफ जन-जागरूकता सबसे प्रभावी हथियार : एडीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया की अध्यक्षता में मंगलवार को लघु सचिवालय में नशा मुक्त भारत अभियान व एनकोड बैठक हुई। उन्होंने अधिकारियों को युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए।एडीसी ने कहा कि नशे के खिलाफ जंग में जन-जागरूकता सबसे प्रभावी माध्यम है। युवाओं सहित सभी वर्गों तक रोकथाम का संदेश पहुंचाना जरूरी है। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि अगस्त में नशे के अवैध कारोबार में छह लोगों पर मुकदमे दर्ज किए गए तथा तस्करी में प्रयुक्त एक वाहन जब्त किया गया। अभियान लगातार जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें