फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को सुरक्षित माहौल देना पुलिस की पहली प्राथमिकता : एसपी

Fri, 08 Mar 2024 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। महिला दिवस को लेकर पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने कहा कि महिलाओं को सुरक्षित माहौल देना पुलिस की पहली प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा महिलाओं को डायल 112 से जोड़कर उनकी यात्रा को सुरक्षित करने के लिए जिला पुलिस लगातार प्रयासरत है।
विज्ञापन


हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने राज्य में सेफ सिटी कैंपेन के तहत लड़कियों व महिलाओं की सुरक्षा के लिए मनचलों के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश सभी पुलिस अधीक्षकों को दिए हुए हैं। इस अभियान के तहत एसपी अर्श वर्मा के दिशा-निर्देशों में महेंद्रगढ़ जिले की महिला थाना की पुलिस टीम और दुर्गा शक्ति की टीम छेड़छाड़ वाले हॉट स्पॉट की पहचान कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कर रही हैं। इस अभियान के तहत पुलिस द्वारा मनचलों पर निगाह रख रही है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस महानिदेशक के दिशा-निर्देशों में प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर ट्रिप मॉनिटरिंग सिस्टम की भी शुरुआत की गई है। अकेले में सफर करने वाली महिलाएं हरियाणा 112 पर खुद को पंजीकृत करते हुए हरियाणा पुलिस द्वारा शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें