फोटो नंबर-14राेटरी रसोई में जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित करते क्लब के सदस्य। स्रोत-संस्था
नारनौल। महावीर चौक पर संचालित रोटरी रसोई में छह वर्षों से प्रतिदिन मात्र दस रुपये में जरूरतमंद लोगों को भरपेट भोजन वितरित किया जाता है।
इसके माध्यम से रिक्शा चालक, रेहड़ी चालक, मजदूर वर्ग इत्यादि अनेक जरूरतमंद लोग प्रतिदिन अपना पेट भरते हैं। वीरवार को प्रधान विनोद चौधरी एवं उनकी धर्मपत्नी पूनम चौधरी ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर रोटरी रसोई के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को भोजन करवा कर विशेष सहयोग प्रदान किया। रसोई पर सेवा करते हुए रोटरी नारनौल प्रधान विनोद चौधरी ने कहा कि नर सेवा को ही नारायण सेवा माना गया है।