फोटो संख्या:69- कनीना में पक्षियों के लिए सकोरे रखते नेहरु युवा केंद्र के सदस्य--स्रोत-संवाद
कनीना। रविवार को नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव के नेतृत्व में कनीना के विभिन्न पार्कों में पक्षियों के लिए दाना पानी अभियान चलाया गया।
नेहरू युवा केंद्र की रचना शर्मा ने बताया कि जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव के मार्गदर्शन में पक्षियों के लिए दाना पानी अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि गांव में जगह-जगह पर अभियान चलाकर पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस मौके पर दीपक कुमार, राहुल शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, अनिल, अभिषेक, प्रियंका, पूनम, सुनीता, राजबाला, हिमांशी मौजूद रहे।