फोटो संख्या:51- विशेषज्ञ वक्ता को स्मृति चिह्न भेंट करते विभागीय शिक्षक--स्रोत- हकेंवि
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) में स्कूल इंजीनियरिंग प्रणालियों की रीलाइअबिलटी मॉडलिंग एंड ईवैल्यूऐशन ऑफ इंजीनियरिंग सिस्टम्स पर केंद्रित विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया।
प्रो. पाहुजा ने अपने शोध और उद्योग के अनुभव भी प्रतिभागियों के साथ साझा किए। उन्होंने सिद्धांत और वास्तविक दुनिया के अनुप्रयोगों के बीच की खाई को पाटने हेतु व्यावहारिक उदाहरण भी प्रतिभागियों के समक्ष रखे। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने आयोजन के लिए स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी को बधाई दी।
विशेषज्ञ प्रो. जीएल पाहुजा ने व्याख्यान में इंजीनियरिंग प्रणालियों के डिजाइन, रखरखाव और मूल्यांकन में विश्वसनीयता मॉडलिंग की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की गई। उन्होंने पूर्वानुमानात्मक मॉडलिंग, जोखिम विश्लेषण और सिस्टम विफलता रोकथाम जैसे महत्त्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने उद्योगों में सुरक्षा और प्रदर्शन सुनिश्चित करने में विश्वसनीयता के महत्त्व पर जोर दिया गया। विशेषज्ञ व्याख्यान के पश्चात प्रो. जीएल पाहुजा ने विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान किया।