महेंद्रगढ़। शहर में विकास कार्य नहीं होने पर अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ गत दिवस 29 जुलाई से शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना वीरवार को चौथे दिन भी जारी रहा। धरने पर प्रधान, उप प्रधान व पार्षदों ने शुक्रवार को शहरवासियों की बैठक बुलाकर चार अगस्त को बाजार बंद करने के लिए सहयोग की अपील का निर्णय लिया। वहीं नगरपालिका के प्रधान रमेश सैनी भूख हड़ताल पर रहे। वहीं लगातार चार दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे पार्षद प्रतिनिधि चर्चित चेतन यादव के स्वास्थ्य की जांच के लिए नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों की टीम पहुंची।
महेंद्रगढ़ नगरपालिका प्रधान रमेश सैनी ,उप प्रधान मंजू कौशिक 15 वार्डों के पार्षदों एवं प्रतिनिधियों के साथ गत 29 जुलाई से धरने पर बैठे हैं। शहर के वार्ड नंबर चार की महिलाओं ने प्रशासन नगरपालिका व हरियाणा सरकार का पुतला जलाकर विरोध-प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। शहर की सरकार का कहना है कि जब तक विकास कार्य शुरू नहीं होंगे धरना जारी रहेगा। प्रतिदिन सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक एवं समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधि पहुंचकर समर्थन दे रहे हैं। चार दिन से चल रहे धरने की अधिकारियों ने अभी भी कोई सुध तक नहीं ली है।
इन्होंने दिया समर्थन
चौथे दिन धरने को समर्थन देने के लिए विधायक राव दानसिंह के भतीजे अरुण राव, पूर्व जिला पार्षद प्रदीप मालड़ा, इनेलो जिलाध्यक्ष किसान सेल धर्मपाल नंबरदार, रामलीला परिषद कमेटी प्रधान दिनकर बोहरा, कलाकार प्रधान विकास तिवाड़ी ,खटीक सेवा समिति प्रधान अजीत सिंह, चेयरमैन सूरत सिंह सिसोठ, अनिल ठेकेदार, डॉ. बीके यादव, गजराज सिंह, हल्का सेन समाज प्रधान सुंदरलाल आसोदिया के अतिरिक्त नारनौल से पार्षद राजेंद्र कुमार, रविंद्र सिंह सहित अनेक पार्षदों ने धरने को समर्थन दिया।
फोटो संख्या:72-नगर पालिका महेंद्रगढ़ में धरने पर बैठे नगर पालिका प्रधान, पार्षद व शहरवासी--संवा
फोटो संख्या:72-नगर पालिका महेंद्रगढ़ में धरने पर बैठे नगर पालिका प्रधान, पार्षद व शहरवासी--संवा
फोटो संख्या:72-नगर पालिका महेंद्रगढ़ में धरने पर बैठे नगर पालिका प्रधान, पार्षद व शहरवासी--संवा