नारनौल। करनाल व हिसार सेंट्रल वर्कशाप को बंद करने की सिफारिश करने के विरोध में साझा मोर्चा ने प्रधान सचिव चंडीगढ़ के नाम महाप्रबंधक को वीरवार को ज्ञापन सौंपा।
नारनौल डिपो सांझा मोर्चा ने बताया कि करनाल व हिसार वर्कशाप में इंजन मरम्मत कार्य, पंप कार्य व टायर रिसोल कार्य की समीक्षा के बारे में एक कमेटी का गठन किया है। कमेटी ने कुछ सीमित समय को आधार मानकर खर्चा अधिक होने के अंदेशे के कारण दोनों वर्कशाप को बंद करने की सिफारिश करने जा रहा है। इसका सांझा मोर्चा विभाग हित में विरोध करता है। दोनों वर्कशाप में कार्य करने की कुशलता व गुणवत्ता बहुत अच्छी है। इन दोनों वर्कशाप में लगीं मशीनों को अपग्रेड भी किया जा सकता है। एचआरईसी गुरुग्राम बाडी सेक्शन से नई 500 बसों की बाडी निर्मित न करवा करके किसी अन्य प्राइवेट कंपनी में बसों की बाडी निर्मित करवाने की योजना बनाई जा रही है।
वही दूसरी तरफ चालक-परिचालकों का रात्रि ठहराव भत्ता केवल 10 रात्रि ठहराव किया गया है। यह निर्णय विभाग हित में नही हैं क्योंकि सभी डिपो में सभी मार्गों अनुसार स्टाफ उपलब्ध नही हैं। इसलिए रात्रि ठहराया संबंधित जारी आदेश पत्र को तुरंत वापिस लिया जाए है। अगर ऐसा नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर कर्मचारी नेता अनिल भीलवाड़ा, देवव्रत सीहोर, युजवेंद्र क्लर्क,जितेंद्र स्याना, सुंदर बेवल, अजय क्लर्क, अनूप, रजनेश, दयापाल आदि मौजूद रहे।