फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर धरना 265 वें दिन भी जारी

Wed, 28 Aug 2024 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। अंडरपास निर्माण कार्य को पूरा करने की मांग को लेकर धरना 265वें दिन भी जारी रहा। अध्यक्षता गिरदावर रोहतास ने की। संचालन हनुमान शर्मा ने किया। डॉ. राजेंद्र प्रसाद खरब ने बताया कि मंगलवार को रेलवे ट्रैक पार करते समय एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे रोहतक रेफर किया है। समिति पहले भी बार-बार सचेत करती रही है कि रेलवे ट्रैक के दोनों ओर सुरक्षित रास्ता नहीं होने से ट्रैक पार करना बेहद जानलेवा साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि संघर्ष समिति दृढ़ संकल्पित है कि जब तक अंडरपास का शेष निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता, धरना जारी रहेगा। धरने पर सामाजिक कार्यकर्ता मास्टर सूबे सिंह, बिजेंद्र चेयरमैन, प्रकाश खरब व दलीप खरब सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें