कनीना। राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी पर बाघोत-सेहलंग के बीच कट के लिए धरने कि अध्यक्षता शुक्रवार को ओमप्रकाश बाघोत ने की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत-सेहलंग के बीच कट के लिए घोषणा कर चुकी है, लेकिन अभी तक किसी भी विभाग की ओर से इसका नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। जब तक निर्माण शुरू नहीं होता तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन ने बताया कि धरने को चलते 326 दिन हो गए हैं। ठंड और बरसात के मौसम में भी लोग संघर्ष कर रहे हैं। इस मौके पर बाबूलाल, नरेंद्र कुमार शास्त्री छिथरौली, डॉ. लक्ष्मण सिंह, पहलवान रणधीर सिंह, पूर्व सरपंच बेड़ा सिंह, रामभज, पंडित मनीराम अत्री, दाताराम, सत्य प्रकाश, मास्टर विजय सिंह, पूर्व सरपंच हंस कुमार मौजूद रहे।