नारनौल। टीबी मरीजों को पोषण सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से प्रोटीन युक्त राशन किट वितरित की। कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी रोगियों के स्वास्थ्य में सुधार लाना और उन्हें पोषण संबंधी सहयोग देना रहा। इस मौके पर निक्षय मित्र के रूप में डॉ. रविंद्र कुमार सैन, सुशीला सैन, वासुदेव यादव, डाॅ. कृष्णा कुमारी आर्य, डाॅ. एसएन शर्मा, मनोज कुमार, रेखा, कौशल तथा टीबी कोआर्डिनेटर शोभा रानी ने सभी मरीजों को नियमित उपचार के साथ संतुलित आहार लेने के लिए प्रेरित किया। संवाद