फोटो नंबर-05शहीद भगतसिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते संस्था के सदस्य। स्त्रोत-संस्था
नारनौल। शहीद भगत सिंह की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट व अखिल भारतीय साहित्य परिषद के संयुंक्त तत्वावधान में रेवाड़ी रोड स्थित कार्यालय में किया गया।
परिषद के महामंत्री डॉ. पंकज गौड़ ने भगत सिंह के प्रसंग याद करते हुए कहा की कार्य का उदेश्य महत्त्व रखता है, करने का स्वरूप नहीं। विपिन शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं को भगतसिंह से प्रेरणा लेनी चाहिए। नशे की गिरफ्त में जकड़ी युवा पीढ़ी के लिए भगत सिंह का जीवन आदर्श हो सकते हैं। परिषद उपाध्यक्ष डॉ. कृष्णा आर्य ने भगत सिंह के जीवन से जुड़ा गीत प्रस्तुत किया। निजी स्कूल संघ के प्रधान भीमसेन शर्मा, पर्यावरणविद अधिवक्ता कृष्ण शर्मा, परमानन्द दीवान और शिव मित्तल ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर श्रीकांत शर्मा, विजय भार्गव, भीमसेन शर्मा, कौशल शर्मा, शिव मितल, संजय शर्मा व राकेश कुमार उपस्थित रहे।